सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफि़्टनेंट जनरल सी बंसी पोन्नप्पा ने आज उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का आयोजन उत्तरी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में किया गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि यह प्रदर्शनी मेक इन इंडिया पहल को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
प्रदर्शनी में स्वदेशी रक्षा उद्योग की अच्छी भागीदारी देखी गई। इसमें उत्तरी कमान में सुरक्षा बलों के समक्ष जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए नए-नए उत्पाद और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शित की गई। यह प्रदर्शनी स्वेदशी रक्षा उद्योग और सेना के बीच विचारों के आदान-प्रदान का आदर्श मंच भी बनकर उभरी है। इसमें ड्रोन प्रतिरोधी प्रणाली, वैकल्पिक उर्जा स्रोत, स्थिति विशेष के बारे में जागरूक बनाने के उपायों और प्रशिक्षण में सहायक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है।